१
वो अनपढ़ था. शिक्षा उसने आइनों से हासिल की थी.
साफ़, सीधा था. झूठ नहीं बोलता था.
बिंब और प्रतिबिम्ब से बराबर दूरी बना के रखता था.
इक दिन चकनाचूर हो गया.
२
उसे अपने ही प्रतिबिम्ब से प्यार हो गया था.
वो उसके करीब आया. वो उससे मिलना चाहता था.
उसे उसके प्रतिबिम्ब से मिलाने के वास्ते, आइना टूट गया.
Photo Courtesy: Flickr